रक्षामंत्री भूतपूर्व सैनिक कल्याण निधी से छात्रवृति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
रायपुर । रक्षा मंत्री भूतपूर्व सैनिक कल्याण निधि से छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रायपुर कैप्टन(भा.नौ.) अनुराग तिवारी (से.नि.) ने रायपुर, धमतरी, महासमुन्द, बलौदाबाजार एवं गरियाबन्द जिले के भूतपूर्व सैनिकों/विघावओं को सूचित है कि वे अपने बच्चों को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कराए।
इसके तहत ऐसे बच्चों के छात्रवृति हेतु जो (क) कक्षा पहली से नौवीं एवं 11वीं, (ख) कक्षा 10वीं एवं 12वीं, (ग) स्नातक कक्षाएं (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष) उतीर्ण किये हैं, उनका ऑनलाइन आवेदन केंद्रीय सैनिक बोर्ड के वेब साइट www.ksb.gov.in में क्रमश 15 सिंतबर 2021 (क), 15 अक्टूबर 2021 (ख) एवं 15 नवम्बर 2021 (ग) तक किया जा सकता है।
आनलाइन आवेदन सबमिट करने के पश्चात अपने जिला सैनिक बोर्ड में अपलोड किये गये दस्तावेजों का सत्यापन करवाना है तथा सभी दस्तवेजों को मूल प्रति के माध्यम से अपलोड करना होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, रायपुर से कार्यालयीन समय मे स्वयं आकर एवं दूरभाष क्रमांक 0771-2237449 एवं मोबाइल नंबर 8556999340 पर सम्पर्क किया जा सकता है।




