BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शहर में पीलिया का प्रकोप: अब तक 2237 व्यक्तियों का रक्त परीक्षण

शहर में पीलिया का प्रकोप: अब तक 2237 व्यक्तियों का रक्त परीक्षण
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर में पीलिया का प्रकोप धीरे-धीरे अपना पैर पसारने लगा है। इधर स्वास्थ्य विभाग ने भी अब पीलिया पर लगाम कसने अपनी ताकत झोंक दिया है। शहर में अब तक पीलिया के रोकथाम हेतु 144 सत्रों का आयोजन किया गया है, वहीं 14562 घरों की जांच करते हुए 2237 व्यक्तियों का रक्त परीक्षण किया गया है। 

शहर में पीलिया का प्रकोप अब धीरे-धीरे बढऩे लगा है। स्वास्थ्य विभाग पीलिया को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। रायपुर में अब तक पीलिया हेतु 652 व्यक्तियों में धनात्मक बिलीरूबीन पाए गए हैं, वहीं शहर में जल शुद्धिकरण के लिए 55549 क्लोरीन की टेबलेट का वितरण किया गया है, वहीं 10315 व्यक्तियों को ओआरएस का वितरण किया गया है। रायपुर में अब तक पीलिया के 29 मरीज भर्ती हैं तथा 172 मरीजों का उपचार करने के बाद उन्हें छुट्टी दी गई है। अब तक कुल 2237 व्यक्तियों का रक्त परीक्षण किया जा चुका है, जिनमें से 427 वायरस हेपेटाइटिस मरीज पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि पीलिया के लक्षण जैसे आंखों में पीलापन होना, पेशाब का पीला जलना, उल्टी लगना एवं कमजोरी लगने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र अथवा विशेष शिविरों में जाकर अपनी जांच अवश्यक कराएं। पानी छानकर, उबालकर तथा क्लोरिन की गोली से शुद्ध करने के बाद ही पीने के लिए उपयोग करें।   


Share

Leave a Reply