राजधानी में पान-मसाला, गुटखा बेचते पकड़ाया दुकानदार, मामला हुआ दर्ज
रायपुर। कोरोना वायरस के कारण लाकडाउन में एवं वैसे भी प्रदेश में पान, गुटखा, जर्दा आदि की बिक्री को शासन द्वारा प्रतिबंधित किया गया है। बावजूद इसके कुछ लोग धारा 144 का उल्लंघन कर दुकान खोलकर पान जर्दा बेच रहे हैं। खरोरा थाने से मिली जानकारी के अनुसार हितेश अग्रवाल आयु 39 वर्ष पिता ओमप्रकाश अग्रवाल निवासी अग्रसेन चौक खरोरा द्वारा ओम मार्केटिंग दुकान में भीड़ लगाकर ग्राहकों को मसाला जर्दा गुटखा बेच रहा था। थाना खरोरा ने आरोपी के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला कायम किया है।




