BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

यात्री ट्रेनें 17 मई तक के लिए रद्द, माल ढुलाई और पार्सल संचालन रहेगा जारी

यात्री ट्रेनें 17 मई तक के लिए रद्द, माल ढुलाई और पार्सल संचालन रहेगा जारी
Share

रायपुर। कोविड-19 के मद्देनजर किए गए उपायों की निरंतरता में भारतीय रेलवे ने देशभर में सभी यात्री टे्रनों का परिचालन 17 मई तक के लिए रद्द कर दिया गया है। इससे पहले 03 मई तक इन ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया था। 

देश में कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 17 मई तक कर दी गई है। इसके चलते देशभर में चलने वाली लोकल, पैसेंजर, एक्सप्रेस सभी यात्री ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। 17 मई की रात 12 बजे तक सभी ट्रेनें रद्द रहेगी। पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार 03 मई तक यात्री ट्रेनें रद्द थी। हालांकि विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी श्रमिकों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य व्यक्तियों की आवाजाही गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आदेश व दिशा-निर्देशों के अनुसार, राज्य सरकारों द्वारा आवश्यक विशेष ट्रेनों द्वारा की जाएगी। वर्तमान में माल ढुलाई और पार्सल संचालन जारी रहेगा।


Share

Leave a Reply