यात्री ध्यान दें: चक्रवाती तूफान गुलाब ने फिर रोकी ट्रेन, ये गाडियां हुई रद्द
रायपुर। 26 सितम्बर को भारत के उड़ीसा एवं विशाखापटनम के बीच में चक्रवाती तूफान `गुलाब` के फलस्वरूप रेल प्रशासन के द्धारा अनेक गाड़ियों को रद्द एवं परिवर्तित मार्ग से रवाना की गयी। इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जाने वाली गाड़ी को आज रद्द की गई । 27 सितम्बर कोरबा विशाखापटनम से चलने वाली 08517/ 08518 कोरबा- विशाखापटनम-कोरबा से चलने वाली स्पेशल ट्रेन रद्द की गयी।




