BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

डॉ रमन सिंह के ट्वीट पर कांग्रेस का पलटवार जवाब शायराना अंदाज में

 डॉ रमन सिंह के ट्वीट पर कांग्रेस का पलटवार जवाब शायराना अंदाज में
Share

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर वर्ततान मुख्यमंत्री भूपेश सरकार पर किसानों के धान खरीदी को लेकर विश्वास और भरोसा का हवाला देते हुए शायराना अंदाज में सवाल किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने उसी शायराना अंदाज में पलटवार करते हुए कहा कि, रब (किसान) जो दे तो कोई छीन सकता नही..अगर वो छीन ले तो कोई दे सकता नही..किसानों से वादा खिलाफी ने आपसे सत्ता छिनी है। हमने किसानो का कर्जा माफ कर 25 सौ रूपए धान का समर्थन मूल्य देकर वायदा निभाया है। और निभाते रहेंगे... 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने रमन सिंह पर 15 वर्षो में किसानों को गुमराह करने और छलावा, वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा। केंद्र की भाजपा मोदी सरकार जान बूझकर प्रदेश के किसानों का धान से बने चांवल को एफसीआई उठाव में देरी कर, प्रदेश सरकार की क्षवि खराब करने का असफल प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने वायदा अनुसार प्रदेश के किसानों का कर्जा माफ, 25 सौ रुपए धान का समर्थन मूल्य देकर किसानों की मेहनत और लागत का दाम देना चाहती है। मगर केंद्र की भाजपा मोदी सरकार ने समर्थन मूल्य से अधिक धान पर किसी प्रकार की राशि देने पर अड़ंगा डाल रही है। पिछले वर्ष केंद्रीय पूल में चांवल नही लेने पर अड़े रहे जिससे धान खरीदी बाधित हुई। भूपेश सरकार ने राजीव गांधी न्याय योजना लागू कर एमएसपी के अतिरिक्त की राशि किसानों के खातों में 10 हजार प्रति एकड़ की दर से दिया। जिससे केंद्र सरकार को चुभने लगा और इसे हवा देने का कार्य पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित भाजपा के 9 सांसदों ने किया। जिसे प्रदेश के किसान देख रहे हैं और समझ भी रहे हैं। कांग्रेस भूपेश सरकार की कृषि नीतियों से आज प्रदेश का किसान खुशहाल, समृद्ध हो रहा है यह भाजपाइयों को रास नही आ रही है।


Share

Leave a Reply