BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम ने भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय पर साधा निशाना, साय और भाजपा के बयान केवल अयोग्यता को करती है उजागर

पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम ने भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय पर साधा निशाना, साय और भाजपा के बयान केवल अयोग्यता को करती है उजागर
Share

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि जिस व्यक्ति को भाजपा नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के टिकट के लिए उपयुक्त नहीं माना योग्य नहीं समझा उस व्यक्ति को यदि गुटीय राजनीति के कारण अध्यक्ष बना दिया गया है तो वह व्यक्ति प्रदेश की जनता के द्वारा तीन चौथाई बहुमत से चुनी गई सरकार पर अच्छा काम कर रही सरकार पर सवाल कैसे कर सकता है? 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि किसानों का कर्ज माफी कर चुकी सरकार पर किसानों को ढाई हजार रुपए धान का दाम देने वाली सरकार पर करोना महामारी से प्रभावशाली रूप से निपटने वाली सरकार पर उंगली उठाने के नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पहले अपने गिरेबान में झांक कर तो देखें। विष्णु देव साय के सारे बयान केवल और केवल उनकी और भाजपा की अयोग्यता को ही उजागर करते हैं।
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि विष्णु देव साय कितने प्रभावी हैं यह तो इसी बात से उजागर हो गया है कि विष्णुदेव साय की नियुक्ति के ही दिन उनकी ही पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक बार और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत और प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने की बधाई दे दी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि कांग्रेस से सवाल पूछने के पहले विष्णुदेव साय पहले अपने पार्टी के बृजमोहन अग्रवाल प्रेम प्रकाश पांडे अजय चंद्राकर सरोज पांडे रामविचार नेताम जैसे प्रभावशाली और दिग्गज नेताओं से यह तो पूछ लेते कि विष्णुदेव जी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में इन भाजपा नेताओं और भाजपा के कार्यकर्ताओं को स्वीकार्य है या नहीं?


Share

Leave a Reply