पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम 15 सितम्बर को नही मनाएंगे अपना जन्मदिन , जानिए क्या है वजह
रायपुर। कोरोना महामारी से व्यथित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस साल 15 सितंबर को अपना जन्मदिन नही मनाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कंग्रेस जनों और शुभ चिंतकों को पत्र लिख कर कहा कि संकट के समय पीडि़त मानवता की सेवा ही मेरे प्रति आपकी शुभेच्छा होगी। उन्होंने पत्र में कहा कि मित्रो इस वर्ष मैने अपना जन्मदिन 15 सितंबर को नही मनाने का निर्णय लिया है। कोरोना के इस संकट के समय मन बहुत व्यथित है। इस वैश्विक आपदा में हमने अपने बहुत से करीबियों को खोया है।
सारा देश प्रदेश इस महामारी के प्रकोप के कारण परेशान है। कल क्या होगा? कैसे होगा किसी को नही पता। काल के क्रूर हाथों की पहुंच रोज-रोज हमारी किसी परिचित, स्नेही तक पहुच रही है । देश मे 73000 हजार से अधिक लोगो की मौत इस आपदा से हो गयी है। लगभग 48 लाख लोग इस महामारी से पीडि़त हुए हैं।
प्रिय साथियों!
— MOHAN MARKAM (@MohanMarkamPCC) September 14, 2020
इस वर्ष मैंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है।...........
कोरोना पीड़ितों की जो आप सब तन मन धन से मदद कर सकें वही मेरे प्रति आपकी शुभेच्छा होगी।
आपका
मोहन मरकाम pic.twitter.com/VFWOwLkRNY
अपनो की तकलीफ से मेरा मन बहुत अशांत और आहत है। ऐसे समय पीडि़त मानवता की हम जितनी सेवा कर पाए वह ईश्वर की कृपा होगी। मेरे जन्म दिन के अवसर पर मैं अपने शुभचिंतकों, कांग्रेसजनों से अनुरोध करता हूं कि किसी भी प्रकार का समारोह आदि न किया जाए। सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए, लोगो की मदद की मैं अपेक्षा करता हूं । भोजन, दवाई, अस्पताल पहुचाना, रक्त दान, प्लाज्मा दान जैसे अनेक माध्यम है, जिसे किया जा सकता है। कोरोना पीडि़तों की जो आप सब तन मन धन से मदद कर सकें, वही मेरे प्रति आपकी शुभेच्छा होगी।




