BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शहर में पसरा सन्नाटा टूटने से लोगों ने ली राहत की सांस, पढ़े पूरी खबर

शहर में पसरा सन्नाटा टूटने से लोगों ने ली राहत की सांस, पढ़े पूरी खबर
Share

रायपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज राजधानी रायपुर सहित जिले में सुबह-सुबह कई व्यापारिक संस्थानों के खुल जाने से जनता ने राहत की सांस ली है। भीषण गर्मी के मद्देनजर जहां जिला प्रशासन ने बिजली दुकानों को खोलने की अनुमति दी है तो वहीं ऑटो पार्ट्स की दुकानों को भी खोलने की अनुमति दी है। 

ज्ञात हो कि कल जिला प्रशासन ने राजधानी रायपुर के अलावा जिले में कोरोना संक्रमण के नियंत्रित स्थिति को देखते हुए तथा गंभीर मंथन के बाद जिले में जारी लॉकडाउन में एक बड़ी राहत देते हुए कई तरह के व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सेवा संस्थानों को खोलने की अनुमति दी है। अनुमति में स्पष्ट कहा गया है कि सामाजिक दूरी का विशेष रूप से पालन करते हुए ऐसे प्रतिष्ठानों को दोपहर 2 बजे तक खोला जा सकता है। इधर करीब एक-डेढ़ माह के सन्नाटे के बाद आज सुबह रायपुर शहर की रौनक काफी हद तक लौट आई। लगातार कई सप्ताह से अपने-अपने घरों में कैद लोग जरूरी काम निपटाने के लिए बाहर निकले। जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी के मद्देनजर बिजली दुकानों को भी खोलने की अनुमति दी है। इसके अलावा विद्युत उपकरणों, यंत्रों के सुधार कार्य को सेवा कार्य मानते हुए इन्हें भी छूट का लाभ दिया है। शहर के कूलर दुकानों में आज पहले ही दिन अच्छी खासी भीड़ नजर आई। गर्मी से बेहाल जनता नए कूलर, पंखे खरीदने और कुछ इन्हें सुधरवाने के लिए बाहर निकले। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में सभी तरह की दुकानें अपने निर्धारित समय से दोपहर 2 बजे तक ही खुलेगी। वहीं दवाई दुकाने, चिकित्सा से संबंधित संस्थानें अपने निर्धारित समय तक खुली रह सकती हैं। 


Share

Leave a Reply