बीएड-डीएड प्रशिक्षित संघ का आंदोलन स्थगित
रायपुर| बीएड संघ द्वारा अपनी जायज मांगों को लेकर भाजपा शासन काल के समय से ही बूढ़ापारा धरनास्थल में अनेकों बार धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, उच्च शिक्षामंत्री, मुख्य सचिव आदि को ज्ञापन सौंपकर मांगे पूर्ण करने का आग्रह किया गया था किंतु शासन प्रशासन द्वारा कांग्रेस शासन काल के ढाई वर्ष होने की स्थिति में भी अब तक निराकरण नहीं किया गया है। कोरोना काल में जिला प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार का धरना प्रदर्शन धारा 144 लगाकर प्रतिबंधित किया गया है। बावजूद इसके संघ के सदस्यों द्वारा ईदगाह भाठा मैदान में धरना प्रदर्शन किये जाने पर जिला प्रशासन द्वारा हस्तक्षेप किये जाने पर संघ द्वारा उक्त प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है।
बीएड डीएड संघ के पदाधिकारियों के द्वारा ईदगाह भाटा में अपनी माँगो को लेकर धरना प्रदर्शन व एवं घेराव किए जाने का पत्र प्राप्त हुआ था सभी पदाधिकारियों को बुलाकर कल पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा एक मीटिंग लिया गया उन्हें जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी प्रोटोकाल से संबंधित उपबंध कि-किसी भी प्रकार के धरना ,रैली एवं राजनीतिक कार्यक्रम प्रतिबंधित किए गए हैं इसकी जानकारी दी गई एवम जि़ला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश की कापी भी प्रदान की गई पदाधिकारियों द्वारा उक्त प्रदर्शन को स्थगित करने की सहमति दी गई उनके किसी भी पदाधिकारी या सदस्यों को न ही हिरासत में लिया गया था ना ही गिरफ़्तार किया गया है




