जंगल में लकड़ी काटने गये दो भाईयों पर सुअर ने किया हमला, बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल
दंतेवाड़ा। जिले के गीदम के जंगल में लकड़ी काटने गये 02 भाइयों पर जंगली सुअर नें जान लेवा हमला कर दिया, जिसमें बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जंगल मे लकड़ी काट रहें 02 भाइयों पर जंगली सुअर ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। छोटे भाई ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर अपने बड़े भाई के घायल होने की सूचना गांव में दी, जिसके बाद गांव वालों की मदद से 108 को सूचित किया गया। 108 में उपस्थित खगेश्वर पांडेय और फनेश्वर कटींगल ने तत्काल प्रारंभिक उपचार किया। घायल युवक के जांघ में गंभीर चोट है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।




