11 जनवरी को 32 रिक्त पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प
जशपुरनगर। जिला रोजागर और स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर से 32 रिक्त पदों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 11 जनवरी को दोपहर 12 बजे से किया गया है। जिला रोजागर अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में वृन्दावन पब्लिक स्कूल संस्था से लुडेग, कोतबा, बागबहार, पण्डरीपानी में कुल 32 पदों के लिए रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसमें हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान शिक्षक के लिए 6-6 पद और डाटा एन्ट्री आपरेटर के 2 और प्री प्रायमरी महिला वर्ग 6 पद शामिल है। इच्छुक आवेदक प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने के लिए 5 जनवरी से 10 जनवरी तक रोजगार कार्यालय में आकर या दुरभाष नम्बर 9098227086 में अपना पंजीयन करा सकते है।




