CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

प्लेसमेंट कर्मचारियों ने बीमा एवं अनुकंपा अनुदान 50 लाख प्रदान करने महापौर को ज्ञापन सौपा

 प्लेसमेंट कर्मचारियों ने बीमा एवं अनुकंपा अनुदान 50 लाख प्रदान करने महापौर को ज्ञापन सौपा
Share

रायपुर। प्लेसमेंट कर्मचारी कल्याण संघ नगर निगम रायपुर के पदाधिकारियों ने महापौर एजाज ढेबर से मिलकर कोविड-19 रोकथाम में संलग्न समस्त अनियमित कर्मचारियों एवं उनके आश्रित परिवारों का बीमा कराये जाने एवं 50 लाख का अनुकंपा अनुदान प्रदान करने हेतु ज्ञापन सौपा। महापौर ने उनकी मांगों पर विचार कर आगे की कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्लेसमेंट कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष संजय एडे ने बताया कि नगर निगम रायपुर के लगभग 4-5 हजार प्लेसमेंट कर्मचारी कोविड-19 रोकथाम में संलग्न है। इनके द्वारा मरीजों के घर-घर जाकर चेतावनी पोस्टर चिपकाने, सैनिटाइजर करने, दवाई वितरण, दवाई पैकिंग, पानी टंकी में क्लोरीन की मात्रा चेक करने, पाईप लाईन मरम्मत, टीकाकरण, पंजीयन, साफ सफाई, पाउडर छिड़काव, स्ट्रीट लाईट सुधार, लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन पर कार्यवाही करने सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्य को पूरी ऊर्जा एवं सक्षमता से विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी सेवाएं निगम को दे रहे हैं। इस अवसर पर सचिव खेमूलाल निषाद पदाधिकारी हिमांशु यदु, भूपेंद्र साहू, दसरथ उपराडे, ज्ञानू, संजना हल्दार, राधा साहू, दिव्या एक्का, अजय, तोसन, शमा खान, अक्षदा उपस्तिथ थे।


Share

Leave a Reply