बाथरूम में फांसी से लटकती मिली खिलाड़ी की लाश, जाने क्या है पूरा मामला
भिलाई। जिले में एक एथलीट की लाश घर के बाथरूम में फांसी के फंदे से लटकी मिली है। प्रथम दृष्टया यह मामला ख़ुदकुशी का बताया जा रहा है।
यह घटना नेवई थाना क्षेत्र के रिसाली की है, जहां बीएसपी अकादमी में पैदल चाल के खिलाड़ी खिलेश कुमार की लाश बाथरूम में फांसी के फंदे से लटकी मिली है। ख़ुदकुशी की आशंका जताई जा रही है लेकिन फि़लहाल खुदकुशी का कारण अज्ञात है।




