BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कुए की सफाई के दौरान जहरीली गैस का रिसाव, 4 लोगो की मौत

कुए की सफाई के दौरान जहरीली गैस का रिसाव, 4 लोगो की मौत
Share

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से आज सुबह ह्रदय विदारक घटना प्रकाश में आई है। जिले के हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम धमनी में बुधवार की सुबह 9 बजे कुएं की सफाई के लिए उतरे 4 लोगों की जहरीली गैस से मौत हो गई। हसौद पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।

हसौद पुलिस के अनुसार ग्राम धमनी का हेमंत रात्रे पिता खोरबहरा उम्र 37 वर्ष ने गांव के ही नरियरा खार में नया कुंआ बनवाया था। कुंए का निर्माण 9 जून को ही पूरा हुआ था। जिसमें बुधवार सुबह लगभग 9 बजकर 25 मिनट में मृतक हेमंत रात्रे अपनी पत्नी मोंगरा बाई के साथ कुंआ में मोटर पंम्प लगाने के लिए गया था, जो पंप लगाने के पहले कुंआ की सफाई करने के लिए हेमंत रात्रे कुआँ के नीचे उतरा, कुछ देर बाद हेमंत छटपटाने लगा। जिसे देखकर उसकी पत्नी मोंगरा बाई खेत के आस पास लकड़ी काट रहे एक ही घर के दो सगे भाई को आवाज लगाई। आवाज सुनकर दौड़ते हुए दोनों भाई नगेंदर पिता राम जोहारी 34 वर्ष व महेंदर पिता राम जोहारी 31भी कुंआ के पास पहुंचे और हेमंत को बचाने दोनों भाई कुंआ में उतर गए, वे लोग भी बेहोश हो गएज़ फिर गांव के ही चिंतामणि पिता पिलाबाबू 45 वर्ष रस्सी पकड़कर कुंआ में उतर गए वे भी बेहोश हो गए। जिसकी सूचना हसौद पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर चार लोगों को बाहर निकलवाया तब तक 3 व्यक्तियों को मौके पर ही मौत हो गई थी। 1 व्यक्ति को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। धीरे धीरे घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। इस घटना से गांव में पूरा मातम सा गया। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ईधर जैसे ही ग्रामीण उपचार के लिए जैजैपुर चिकित्सालय पहुंचे, उपस्थित चिकित्सक ने चारों ग्रामीणों की मौत की पुष्टि कर दी। जिसके बाद मृतकों के परीजनों ने जमकर हंगामा मचाया।


Share

Leave a Reply