BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोरोना काल में पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के कार्य अतुलनीय: भूपेश बघेल

कोरोना काल में पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के कार्य अतुलनीय: भूपेश बघेल
Share

रायपुर। मुख्यमंत्री आज पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस जवानों के लिए आयोजित नव वर्ष कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विभिन्न सुरक्षा बलों के जवानों के साथ भोजन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों और अर्ध सैनिक बलों के जवानों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री के तौर में पुलिसकर्मियों और अर्ध सैनिक बलों के जवानों के साथ ये पहला कार्यक्रम है लेकिन आखिरी नहीं। आगे भी मैं आप सबसे मिलता रहूंगा।


मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के दौरान पुलिसकर्मियों और अर्ध सैनिक बलों के जवानों के किए गए कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने परित्राणाय साधुनाम के सूत्र को चरितार्थ करके दिखाया है। पहले लोग सोशल मीडिया में पुलिस की आलोचना करते थे। लेकिन लॉकडाउन के दौरान हमारे राज्य की पुलिस ने ऐसा कार्य किया कि सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ पुलिस के किए गए मानवीय कार्यों से भरा पड़ा था। इसके लिए आपकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।

जिस तरह किसान खेत में अन्न का उत्पादन कर हमारा पेट भरते हैं वैसे ही हमारे सुरक्षाकर्मी दिन-रात हमारी सुरक्षा में लगे रहते हैं। किसान और जवान दोनों का योगदान अतुलनीय है। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के दिए गए नारा जय जवान-जय किसान को दोहराया। उन्होंने कहा कि नक्सली क्षेत्र में हमारे जवान साहस और शौर्य के साथ डटे हुए हैं। पुलिस बहुत ही संतुलित तरीके से कार्य कर रही है। तनाव में रहकर भी संयमित होकर कार्य करना हमारी पुलिस की खूबी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की कैप में भारत का राष्ट्रीय चिह्न होना आपकी विशिष्टता दर्शाता है। इसकी गरिमा बनाए रखना भी आपकी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली समस्या समाप्त करने के लिये छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान बहुत ही साहस और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न सुरक्षाबलों के जवानों से सीधी बात की। उन्होंने दंतेश्वरी फाईटर्स की हेमलता से पूछा कि आपको बंदूक चलाने से डर नहीं लगता। इस पर हेमलता ने बताया कि जब मुठभेड़ होती है तो सिर्फ दुश्मन दिखायी देता है। मुठभेड़ के दौरान डर बिल्कुल भी नहीं रहता है। मधु पोडिय़ाम ने बताया कि मेरे पति मुठभेड़ में शहीद हुए थे। मैं भी एक बम ब्लास्ट में घायल हो गयी थी। लेकिन फिर से नक्सलियों से लड़ रही हूं। आशा सिंह ने बताया कि हमारे लिये बड़े गर्व की बात है नक्सलियों से लडऩे के लिये महिलाओं को भी जिम्मेदारी दी गयी है। मुख्यमंत्री ने उनके हौसले की तारीफ करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में भी महिलाओं ने उल्लेखनीय भूमिका निभायी थी। नक्सली समस्या समाप्त करने में भी महिलाओं का योगदान अतुलनीय रहेगा।

एसटीएफ के जवान सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि 2018 तक पामेड़ हेलीकॉप्टर से जाते थे अभी पामेड़ को बीजापुर से जोडऩे का काम कर रहे हैं। एसटीएफ की सबसे बड़ी फायरिंग रेंज है, आप जरूर देखने आईए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही रेंज देखने आयेंगे। हिमाचल प्रदेश निवासी एसएसबी के जवान इंद्र सिंह ठाकुर से मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सेब की खेती कराइये। मुख्यमंत्री ने पूछा कि छत्तीसगढ़ के बारे में आपको क्या पसंद है। इस पर जवान ने कहा कि यहां के लोग हिमाचल की तरह की बहुत ही सहज और सरल हैं

मुख्यमंत्री ने किया पुस्तक का विमोचन:-
मुख्यमंत्री विगत दो वर्षों में पुलिस विभाग की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में छत्तीसगढ़ पुलिस के किए गए उल्लेखनीय कार्यों और राज्य शासन पुलिसकर्मियों के लिए किए गए कल्याणकारी कार्यों को दर्शाया गया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। कोरोना संक्रमण के दौरान के कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि और बेहतर पुलिसिंग कैसे हो इसका सुझाव नागरिकों से मिलना चाहिए। पुलिस के प्रति अपराधियों में भय और नागरिकों में सुरक्षा की भावना आयी है।

पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने कहा कि हमारे जवानों के लिये बड़े ही गर्व की बात है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नया साल हमारे बीच मनाने का निर्णय लिया। अविभाजित मध्य प्रदेश में भी किसी मुख्यमंत्री का पुलिसकर्मियों के साथ ऐसा संवाद कभी नहीं हुआ। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन हमारे पुलिसकर्मी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। 

कार्यक्रम में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, स्पेशल डीजी आर.के. विज और अशोक जुनेजा, आईजी डॉ आनंद छावड़ा, एसएसपी अजय यादव, जिला पुलिस बल, सीएएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।
 


Share

Leave a Reply