हुक्काबार में पुलिस ने दबिश देकर 2 को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त
रायगढ़। कोरोना के चलते लॉकडाउन के साथ कई गतिविधियों में भी रोक लगा दी गई थी। लॉकडाउन-4 में सरकार ने थोड़ी छूट दी है छूट मिलते ही गलत कामो का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में एक खबर सामने आ रही है की कोतवाली टाऊन पेट्रोलिंग द्वारा मुखबिर सूचना पर कोतरारोड कातोरे रेस्टोरेंट के पास बने जीजी कैफे में संदेहास्पद हलचल की सूचना पर रेड किया गया। मौके पर कोतरारोड़ टी.आई. युवराज तिवारी भी स्टाफ के साथ पहुंचे थे। रेड दौरान जीजी कैफे के संचालक लिलेश अग्रवाल पिता लोकेश अग्रवाल उम्र (21) वर्ष सा.दशरथ पान ठेला गली कोतरारोड रायगढ व दीपक कुमार अग्रवाल पिता स्व विनोद कुमार अग्रवाल उम्र (24)वर्ष सा. कृष्ण विहार कालोनी ढिमरापुर चौक रायगढ के द्वारा जिला दण्डाधिकारी रायगढ़ द्वारा जारी आदेश की अवहेलना करते हुये प्रतिबंधित तम्बाखू उतपाद का व्यवसाय करते पाये गए। मौके पर कोतवाली पुलिस द्वारा 05 नग हुक्का सेट मय पाईप, हुक्का पीने का फ्लेवर आधा पैकेट तथा 08 पैकेट हुक्का में जलाने वाला पदार्थ कीमती 9000 रूपये को जप्त किया गया है। आरोपीगण लिलेश अग्रवाल एवं दीपक अग्रवाल के विरूद्ध थाना कोतवाली में अप.क्र. 382/2020 धारा 188, 269, 270, 34 भादंवि की कार्यवाही की गई है ।




