पुलिस विभाग के कर्मचारियो ने दिया 7.77 लाख का सहयोग राशि
रायपुर। नोवल कोरोना वायरस की कठिन परिस्थिति में रायपुर जिले के पुलिस विभाग के अधिकारियों -कर्मचारियो ने जरुरतमंदो की सहायता के लिए 7 लाख 77 हजार 7 सौ 77 रुपये की राशि प्रदान की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर आरिफ मो शेख ने इस राशि का चेक आज कलेक्टर डॉ एस भारती दासन को प्रदान किया।




