पुलिस की मोटर सायकल चोरी करने वाला गिरफ़्तार
रायपुर। पुलिस की मोटर सायकल चोरी कर फरार चल रहे चोर को रायपुर ख़रोरा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मुखबिर सूचना के आधार पर सारागाँव में यश उर्फ़ यशवंत साहू आयु 22 वर्ष निवासी देवरीखुर्द। आरोपी के पास बरामद मोटर सायकल के सम्बंध में पूछताछ करने पर चोरी का होना स्वीकार किया। आरोपी के पास से एक हीरो स्पलेंडर मोटर सायकल क्रमांक CG 03 5757 बरामद किया गया, उपरोक्त मोटर सायकल चोरी के सम्बंध में बिलासपुर के थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 519/21 धारा 379 भादवी पंजीबद्ध है। उल्लेखनीय है यह आरोपी अपने अन्य साथी सन्नी मरकाम के साथ इस चोरी की घटना को अंजाम दिया था। सन्नी मरकाम कुछ समय पूर्व तोरवा पुलिस बिलासपुर की अभिरक्षा से फ़रार हो गया था जिसकी लाश नदी में बरामद हुई थी। गिरफ़्तार आरोपी के सम्बंध में बिलासपुर पुलिस को सूचित किया गया है।




