पुलिस ने पार्षद पर बरसाया डंडा, खुला था पान दुकान
महासमुंद। दलदली रोड में तय दिन के बावजदू खुली दुकानों को बंद कराने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया। लाठी बरसाते हुए दुकानें बंद कराई गई। इसी अभियान के दौरान पुलिस की टीम ने एक पार्षद की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है वह दुकान खुला रखा था। कोतवाली प्रभारी राकेश खुटेश्वर ने बताया कि सूचना मिली कि दलदली रोड स्थित दुकानें तय दिन के बाद भी खुली है। सूचना पर बंद कराने गए। इस दौरान बंद नहीं करने वालों पर हल्का बल का प्रयोग किया गया। कार्रवाई के दौरान पार्षद जगत महानंद भी दुकान खोला था। इधर, जगत महानंद का कहना है कि उसका दुकान बंद था। इसके बावजूद कोतवाली प्रभारी सहित उनकी टीम जबर्दस्ती उसकी वह उसके भाई की डंडे से पिटाई कर दी। जिससे चोंट आई है।




