CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मैनपाट महोत्सव की तैयारी जोरों पर

मैनपाट महोत्सव की तैयारी जोरों पर
Share

अम्बिकापुर । 12 से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाले मैनपाट महोत्सव की तैयारी जिला प्रशासन की ओर से तेजी से कराई जा रही है। सड़क किनारे की साफ सफाई, दीवारों और पेड़ों पर रंग रोगन के साथ ही सड़क के दीवारों पर राम वनगमन पथ और लोक संस्कृति पर आधारित सुंदर चित्रकारी की जा रही है। इसीप्रकार रोपखार जलाशय के पास मेला स्थल पर भी साफ सफाई, मंच एवं डोम का निर्माण किया जा रहा है। मैनपाट महोत्सव में पर्यटकों को एडवेंचर स्पोट्र्स, कठपुतली नृत्य, शिव झांकी, लेजर लाईट और साउंड शो, पाईरोटेक्स, मेला, फ़ूड जोन, बोटिंग तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में ख्यातिलब्ध कलाकारों की प्रस्तुति आकर्षित करेंगे।
पहले दिन 12 फरवरी को दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे तक तिब्बती समाज की ओर से समाज कार्यक्रम, 2:30 बजे से 3 बजे तक छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री अंजना दास की प्रस्तुति 3:30 से 4 बजे तक मदारी आट्र्स के द्वारा नुक्कड़ नाटक, शाम 4 बजे से 5 बजे तक उत्कृष्ट शौला दल का प्रदर्शन, शाम 5 से 6 बजे तक स्तुति जायसवाल ओर शीतल यादव की प्रस्तुति, शाम 6 से 7 बजे तक छत्तीसगढ़ के लोक गायक दिलीप षडंगी, की प्रस्तुति, रात्रि 7 बजे से 8 बजे तक पंजाबी सिंगर करन रंधावा की प्रस्तुति तथा रात्रि 8 से 10 बजे तक भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव एण्ड ग्रुप की प्रस्तुति होगी। इसी प्रकार दूसरे दिन 13 फरवरी को दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे तक स्वप्नील जायसवाल और साथियों की प्रस्तुति, 2:30 बजे से 3 बजे तक कोटवार समूह की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम, अपरान्ह 3 से 3:30 बजे तक उत्कृष्ट सुग्गा दल का प्रदर्शन, 3:30 से 5 बजे तक पहाड़ी कोरवा, नगेशिया और माझी-मझवार सम्मेलन, शाम 5 बजे से 5:30 बजे तक पियानो वादक रजी मोहम्मद और साथी की प्रस्तुति, शाम 5:30 से 6 बजे तक अजय अटपटू एण्ड गु्रप लॉफ्टर शो, शाम 6 से 6:30 बजे तक पंखिड़ा फेम राजेश मिश्रा की प्रस्तुति, शाम 6:30 से 7:30 बजे तक लोकरंग छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम अर्जुन्दा, रात्रि 7:30 से 10 बजे तक भोजपुरी सुपर स्टार अक्षरा सिंह की प्रस्तुति, तीसरे दिन 14 फरवरी को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक मनप्रीत सिंह और साथियों का कार्यक्रम, अपरान्ह 3 से 3:30 बजे तक कविता पाठ आचार्य दिग्विजय सिंह तोमर और कविगण, अपरान्ह 3:30 बजे से 4 बजे तक कुमारी सताक्षी वर्मा की प्रस्तुति, शाम 4 बजे से 5 बजे तक उत्कृष्ट करमा दल का प्रदर्शन, शाम 5 से 5:30 बजे तक नासीर ओर निन्दर सुफियाना ग्रुप की प्रस्तुति, शाम 5:30 से 6 बजे तक गायक घनश्याम महानन्द की प्रस्तुति, शाम 6 से 7 बजे तक पद्मश्री अनुज शर्मा नाईट, रात्रि 7 बजे से 8:30 बजे तक पद्मश्री कैलाश खेर की प्रस्तुति तथा रात्रि 8:30 से 10 बजे तक भोजपुरी सुपर स्टार काजल राघवानी की प्रस्तुति होगी।



Share

Leave a Reply