नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

हरी सब्जियों के दाम आसमान पर, हरी सब्जियों से ज्यादा लोग नॉनवेज खाना ज्यादा कर रहे पसंद

   हरी सब्जियों के दाम आसमान पर, हरी सब्जियों से ज्यादा लोग नॉनवेज खाना ज्यादा कर रहे पसंद
Share

रायपुर। मौसम में बदलाव के चलते लोकल सब्जी बाडिय़ों से इन दिनों बाजार में सब्जियों की आवक कम हो रही है। इस वजह से सब्जियों के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। 

ज्ञातव्य हो कि करीब 15 दिनों पहले तक बाजार में हरी सब्जियों के दाम 30 से 40 रुपये के भाव में मिल रहे थे  वही सब्जी कुछ ही दिनों में दो-गुनी दामों में बाजार में बिक रहा है। वर्तमान में हरी सब्जियों के भाव आलू 40 रुपये एवं प्याज 25 रुपये ,फूल गोभी 80 रुपये ,भिंडी 60,बरबट्टी 60 रुपये,बैंगन 60 रुपये,करेला 80 रुपये,पत्ता गोभी 60 से 70 रुपये,टमाटर 40 से 50 रुपये,धनिया पत्ती 100 रुपये किलों,मिर्ची 10 रुपये का 100 ग्राम ,अदरख 160 से 2 सौ रुपये किलों के भाव बिक रहा है। 

सब्जी बिक्रेताओं का कहना है कि लोकल सब्जी बाडिय़ों से आवक कम होने के चलते थोक मंडी सुपेला एवं दुर्ग में सब्जियों के दाम बढ़े हुये है। इस संबंध में थोक सब्जी मंडी सुपेला में सब्जी के थोक बिक्रेताओं से बात करने पर आरएनएस को बताया कि सब्जियों की आवक कम होने के चलते इन दिनों आलु एवं प्याज की डिमांड बाजार में ज्यादा होने से मंडियों में आलु-प्याज अधिक दामों पर पहुंच रहा है इस वजह से आलु-प्याज के दाम बढ़ गया है व डीजल के दामों में लगातार वृद्धि होने से वाहनों में लगने वाला भाड़ा बढ़ जाने से बाजार में हरी सब्जियों के दाम बढ़ा हुआ है। नॉनवेज खाने वाले लोगों का कहना है कि वे हरी सब्जियों की जगह में नॉनवेज व अंडा की सब्जी बनाकर खाना शुरु कर दिये है। क्योकि ये सब्जी उनकी बजट के अनुसार है। नॉनवेज खाने से दाल व सब्जी रोजाना खरीदना नही पड़ रहा है। इसमें जितना खर्च वर्तमान में आ रहा है इससे कम पैसे में नॉनवेज व अंडा की सब्जी खाने से उनका गुजारा हो जा रहा है। 


Share

Leave a Reply