नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

एक्सप्रेस-वे पर प्राइवेट बस पलटी, तीन की मौत, 11 घायल

एक्सप्रेस-वे पर प्राइवेट बस पलटी, तीन की मौत, 11 घायल
Share

अलीगढ़। टप्पल थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के कानपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 57 के पास अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराते हुए पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हैं। पुलिस घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराकर मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। हादसे पर मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए आलाधिकारियों को घायलों के उचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।  

 
टप्पल थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 57 के पास चालक को नींद झपकी आने से कानपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गई। बस के पलटने के बाद उसमें सवार यात्रियों की चीख-पुकार से आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बस बाहर निकाला और इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया है। आनन-फानन में पुलिस टीम और राहत दल घटनास्थल पर पहुंचा। बस को क्रेन की मदद से उठाया गया। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर मौत हो गई।


Share

Leave a Reply