BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

निजी स्कूल संचालक पालकों को फीस नहीं लेने का देंगे प्रमाण पत्र, जाने पूरी खबर

निजी स्कूल संचालक पालकों को फीस नहीं लेने का देंगे प्रमाण पत्र, जाने पूरी खबर
Share

रायपुर| छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में संचालित सभी निजी स्कूलों को लॉकडाउन अवधि में अध्ययनरत विद्यार्थियों से फीस वसूली हेतु अनावश्यक दबाव नहीं बनाने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने अब सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी निजी स्कूलों से यह प्रमाण पत्र लिया जाए कि शाला प्रबंधकों के द्वारा पालकों से फीस नहीं मांगी गई है। गौरतलब है कि लॉकडाउन की अवधि में स्कूल फीस वसूली स्थगित रखने के निर्देश राज्य शासन द्वारा दिए गए हैं, जिससे पालकों और बच्चों को अनावश्यक परेशानी न हो। परंतु कई निजी शालाओं द्वारा लॉकडाउन की अवधि में भी स्कूल फीस जमा करने संबंधी संदेश पालकों को लगातर भेजे जा रहे है। इस पर कड़ा रूख अपनाते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने अब सभी निजी स्कूलों से यह प्रमाण पत्र मांगा है कि शाला प्रबंधकों के द्वारा पालकों से फीस नहीं मांगी गई है। संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संचालनालय को कल शाम तक इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें।


Share

Leave a Reply