यहां निकाली गई बसों की बारात, परिवहन मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन...
रायपुर। देश में लगातार बढ़ रही डीजल और पेट्रोल की दामों के कारण राज्य में यातायात महासंघ ने सरकार के परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर किराया बढ़ने की मांग की है। बस संचालकों ने परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के नाम जिला क्लेक्टरों को दिए ज्ञापन में पडोसी राज्य ओडिसा, मध्यप्रदेश और आँध्रप्रदेश का उदहारण देते हुए मध्यप्रदेश की तर्ज पर किराया में 40 प्रतिशत की वृद्धि करने की मांग की है।
महासंघ ने सरकार को 40 प्रतिशत से कम वृद्धि के आश्वासन को ज्ञापन में ही अस्वीकार कर दिया है। महासंघ ने मांग समय पर पूरा नहीं होने पर सरकार को 12 जुलाई से धरना प्रदर्शन स्थल बूढ़ातालाब के पास एक दिवसीय परिवार सहित महाधरना देंगे। इस महाआंदोलन के बाद भी मांग पूरा नहीं होने पर बस मालिक, चालक और कंडेक्टर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी है।




