BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों में खुले आरक्षित टिकट काउंटर, कोविड-19 के प्रोटोकॉल का कराया जा रहा पालन

रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों में खुले आरक्षित टिकट काउंटर, कोविड-19 के प्रोटोकॉल का कराया जा रहा पालन
Share

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों में आरक्षित टिकट काउंटर शुक्रवार से कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खोल दिए गए है। इसी के साथ अब आरक्षित टिकट काउंटरों में लोग सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए  बुकिंग कराने पहुंच रहे है। 

भारतीय रेलवे प्रशासन द्वारा जारी आदेशानुसार रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों में आरक्षण केन्द्रों के आरक्षित टिकट काउंटरों को आज से खोला गया है। रायपुर रेल मंडल अंतर्गत आज रायपुर, दुर्ग, भिलाई, भिलाई पावर हाउस, कुम्हारी, मंदिर हसौद, तिल्दा, भाटापारा, हथबंद, बिल्हा, बालोद, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, गुण्डरदेही, राजिम व धमतरी स्टेशनों में आरक्षित टिकट काउंटरों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए खोला गया है। टिकट काउंटरों के खुलते ही बुकिंग कराने के लिए लोगों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। टिकट काउंटरों में लोगों को सोशल डिस्टेन्स का पालन कराया जा रहा है। 


Share

Leave a Reply