BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

लोक निर्माण मंत्री साहू ने गुणवत्ता एवं अनुसंधान प्रयोगशाला और निर्माणाधीन रेल्वे अंडर ब्रिज का किया निरीक्षण

लोक निर्माण मंत्री साहू ने गुणवत्ता एवं अनुसंधान प्रयोगशाला और निर्माणाधीन रेल्वे अंडर ब्रिज का किया निरीक्षण
Share

रायपुर। लोग निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज सिविल लाईन स्थित सिरपुर भवन परिसर में स्थित केन्द्रीय गुणवत्ता एवं अनुसंधान प्रयोगशाला का निरिक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह प्रयोग शाला विभाग के कार्यो से जुड़ा है। यहां भवन, सड़क, पुल निर्माण से संबंधित सामग्रियों-मिट्टी, गिट्टी, सीमेंट, छड़, ईट, रेत, लोहा, डामर आदि का वृहद परीक्षण किया जाता है। निर्माण कार्यों में लगने वाले इन सामग्रियों की अच्छी तरह से परीक्षण हो, ताकि गुणवत्ता में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी एवं मुख्य अभियंता  एस.के. शर्मा भी उपस्थित थे।

लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज राजधानी रायपुर के अग्रसेन चौक से तेलघानी नाका के पास निर्माणाधीन रेल्वे अंडर ब्रिज (आर.यू.बी.) का अवलोकन किया। उनके साथ विधायक  विकास उपाध्याय भी उपस्थित थे। मंत्री साहू ने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को लेकर जरा भी कोताही नहीं बरतने के निर्देश। उन्होंने पुल निर्माण में तेजी लाते हुए निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बरसात के मौसम में लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने के निर्देश दिए। मंत्री साहू ने विधायक  विकास उपाध्याय की मांग पर राम नगर ओवरब्रिज की मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए तथा मरम्म्त के लिए जरूरी राशि तत्काल स्वीकृत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से निर्माण कार्य बंद था, अब फिर से शुरू हो गया है

उल्लेखनीय है कि 29 करोड़ 74 लाख रूपए की लागत से बन रहे इस रेल्वे अंडर ब्रिज के निर्माण के लिए कार्यआदेश 21 मार्च 2018 को जारी किया गया है। इसके पूर्ण होने की संभावित तिथि जुलाई 2021 है। ब्रिज का लगभग 25 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव  सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता एस.के. शर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Share

Leave a Reply