नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

गैस सिलेण्डर के दाम बढऩे पर बोले पुनिया- महिलाओं का घर चलाना मुश्किल हो गया है...

गैस सिलेण्डर के दाम बढऩे पर बोले पुनिया- महिलाओं का घर चलाना मुश्किल हो गया है...
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया ने गैस सिलेण्डरों में हुई वृद्धि पर कहा कि महिलाओं का घर चलाना मुश्किल हो गया है। पुनिया प्रदेश प्रवास पर आज रायपुर पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने गैस सिलेंडर के बढ़ें दम पर कहा कि पिछले 6 महीने में 6 बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं, लेकिन पहली बार 150 रुपए बड़ा है। उन्होंने कहा कि अभी नजदीक कोई चुनाव नहीं है, इसलिए केन्द्र ने दाम बढ़ा दिए है, वहीं 2021 में बिहार का चुनाव आएगा उससे पहले दाम फिर कम कर देंगे। पुनिया ने कहा कि गैस सिलेण्डर के लगातार दाम में वृद्धि से महिलाओं का घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट फेल हो गया है। हालांकि बाकी प्रदेशों की तुलना में छत्तीसगढ़ में थोड़ी सी बचत है, क्योंकि यहां किसानों को कर्ज माफी हुई और ढाई हजार रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी हुई। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में बुरी हालत है। देश में ना पैसा है ना रोजगार, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है।


शराबबंदी को लेकर बनी कमेटी में विपक्षी पार्टियों के विधायकों के शामिल नहीं होने के प्रश्र के जवाब में श्री पुनिया ने कहा कि भाजपा का एजेंडा विरोध करना है और वे करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि शराबबंदी को लेकर कमेटी बनी है जो अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अध्ययन एवं परीक्षण में समय तो लगता ही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पांच साल में सरकार अपने घोषणा पत्र के वादों को पूरा करेगी। 

दिल्ली चुनाव के परिणाम को लेकर पुनिया ने कहा कि उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं आए, जिसे हम स्वीकार करते हैं। बैठक कर इसकी समीक्षा की जाएगी। संगठन विस्तार और निगम मंडल में नियुक्ति पर पुनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश के विदेश दौरे से लौटने के बाद सभी लोग आपस में मिल बैठकर चर्चा करेंगे, उसके बाद ही तय होगा।


Share

Leave a Reply