नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आदिवासियों पर दर्ज प्रकरणों एवं राजनैतिक प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें- आरपी मंडल

 आदिवासियों पर दर्ज प्रकरणों एवं राजनैतिक प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें- आरपी मंडल
Share

जगदलपुर। मुख्य सचिव आरपी मंडल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा करते हुए आदिवासियों पर दर्ज मामले एवं राजनैतिक प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश सभी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों को दिए। उन्होंने सभी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित की जाए। 

 
मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान नोवल कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की। उन्होंने दशहरा एवं दीपावली त्यौहार के समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता बताई। मुख्य सचिव ने गोधन न्याय योजना के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी गोठानों में अनिवार्य रुप से वर्मी और नाडेप टांका निर्माण के निर्देश दिए। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य की पूर्व तैयारियों की समीक्षा करते हुए नवम्बर के पहले सप्ताह तक धान का उठाव सुनिश्चित करने को कहा।
 
 
उन्होंने समय-सीमा में धान का उठाव नहीं करने वाले मिलर्स पर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने सभी धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी हेतु चबुतरों का निर्माण अनिवार्य रुप से करने के निर्देश देते हुए इस कार्य को विशेष प्राथमिकता देने को कहा। इस दौरानउन्होंने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के कार्यों की समीक्षा की तथा वन अधिकार पत्र प्राप्त हितग्राहियों को 200 दिन का रोजगार मनरेगा कार्यक्रम के तहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


Share

Leave a Reply