आर. एस. शुक्ला रोड, गोल बाजार रायपुर के व्यपारियों ने शाम 7 बजे दुकानें बंद करने का लिया निर्णय
रायपुर। कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए आर एस शुक्ला रोड, गोल बाजार रायपुर के व्यपारियों ने अपनी दुकानें रात 9 बजे की जगह रोजाना रात 7 बजे बंद करने तथा रविवार को पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।इसमें मुख्य रूप से राज एम्पोरियम,मुथा प्रोविजन,तेजस गारमेंट्स,राम सा पीर, अमित एजेंसी जैसे संस्थानों ने पहल की है ,कोरोना संकट को देखते हुए व्यापारियों द्वारा इस तरह का निर्णय लेना सराहनीय है.
ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार द्वारा जारी गाईड लाइन के अनुसार राज्य में अनुमति प्राप्त दुकानों को रात 9 बजे तक खोले जाने की छूट दी है। लेकिन व्यापारियों ने कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए अपनी, अपने परिवार एवं दूसरों की चिंता करते हुए दुकानें शाम 7 बजे ही बंद करने का निर्णय ले रहे है।

.jpeg)




