BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी में रिमझिम बारिश ने दिलाई गर्मी-उमस से राहत, राज्य में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की भी चेतावनी

राजधानी में रिमझिम बारिश ने दिलाई गर्मी-उमस से राहत, राज्य में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की भी चेतावनी
Share

रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून इस समय पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया है। मानसून की सक्रियता के चलते ही आज सुबह से ही राजधानी मेंं रूक-रूककर बूंदाबांदी का दौर जारी है। इधर मौसम विभाग ने राज्य में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की है। 

मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 3.6 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से पूर्वी उत्तर प्रदेश  तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवीर्ती घेरा पूर्वी विदर्भ और उसके आसपास 5.8 और 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इन मौसमी तंत्र के प्रभाव से कल 17 जून को प्रदेश के आने के स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। प्रदेश के उत्तरी भाग और पश्चिमी भाग में अधिक वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 

इधर राज्य में सक्रिय हो चुके मानसून के चलते राजधानी रायपुर का मौसम सुआवना हो चुका है। भीषण गर्मी और उसम से लोगों को अब राहत मिल रही है। बीती रात भी राजधानी में रूक-रूककर हल्की वर्षा होती रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है। आज आज सुबह से ही आसमान में छाए बादलों से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। आसमान में छाए बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। इस बीच सुबह करीब 11 बजे हल्की वर्षा हुई। इसके बाद दोपहर 1 बजे के आसपास फिर से हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई जो करीब आधे घंटे तक चलती रही। मौसम विभाग ने राज्य में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की भी चेतावनी जारी कर दी है। 


Share

Leave a Reply