एक्शन मोड़ में रायपुर पुलिस: वारंटियों के खिलाफ चलाया अभियान
रायपुर। रायपुर पुलिस ने शहर के वॉरंटियों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ दिया है। इसी दौरान 04 जनवरी की रात्रि काम्बिंग गस्त के दौरान अलग-अलग थाना के प्रभारियों सहित सैकड़ो अधिकारी/कर्मचारियों ने 84 विभिन्न गंभीर अपराधों के 09 स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी कर तामिली की है।
एसएसपी अजय कुमार यादव ने बताया कि 04 जनवरी को रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों को स्थायी/गिरफ्तारी वारंटो की तामिली के निर्देश दिये गये थे, जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में समस्त नगर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने अनुभाग के थाना प्रभारियों सहित थाना व रक्षित केन्द्र के बलों के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रों में काम्बिंग गश्त करते हुये स्थायी/गिरफ्तारी वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया। काम्बिंग गश्त में वारंटियों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान कार्यवाही के दौरान अलग-अलग थानों के 84 विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थायी वारंट एवं 09 गिरफ्तारी वारंट इस प्रकार कुल 93 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
उन्होंने कहा कि गुण्डा बदमाशों, चाकूबाजों, अड्डेबाजों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, अपराधिक तत्वों सहित वारंटीयों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।




