रायपुर: टोल प्लाजा के पास बीयर से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी
रायपुर। राजधानी रायपुर में मंदिरहसौद टोल प्लाजा के पास बीयर से भरा ट्रक पलट गया। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक नागपुर से बीयर लेकर असम स्थित गोहाटी जा रहा था। हादमें में ट्रक चालक और कंडक्टर बाल-बाल बच गए। किसी की हताहत होने की खबर नही है। मौके पर पहुंची मंदिरहसौद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि नागपुर से पांच बीयर से भरी ट्रक असम गोहाटी जा रही थी। रात करीब 3 बजे पांचों ट्रक एक साथ चल रहे थे कि अचानक सबसे आगे चल रहा ट्रक अनियंत्रित होकर मंदिरहसौद टोल प्लाजा के डिवाइडर से जाकर टकरा गया और पलटी हो गया। उसके बाद ट्रक में भरा बीयर का केन एक-एक करके सब बाहर आ गया। इससे पीछ आ रहे ट्रक चालकों ने तुरंत ट्रक रोक दिया। जिससे एक बड़ी दुघर््ाटना होते-होते टल गई। ट्रक पलटने की सूचना मिलते ही मंदिरहसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस टीम की सहायता से सड़क पर बिखरे केन को समेटकर तिरपाल से ढ़क दिया है।




