रायपुर: पार्षद की मौजूदगी में युवक की पिटाई का वीडियो हो रहा जमकर वायरल
रायपुर। रायपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में पार्षद की मौजूदगी में मारपीट का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पार्षद कामरान अंसारी भी एक युवक के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। पार्षद के अलावा एक भीड़ भी है, जो युवक के साथ मारपीट कर रही है।
बताया जा रहा है कि पार्षद की मौजूदगी में एक युवक के साथ मारपीट की गई है। पार्षद कामरान अंसारी का कहना है कि उस युवक ने पहले पार्षद के साथ गाली-गलौज की है, जिसके बाद इस घटना की नौबत आई है।
वहीं युवक का कहना है कि वह अपनी समस्या लेकर पार्षद के पास आया था। उसकी गलती नही है, दोनों पक्ष स्वयं को निर्दोष बता रहे हैं। इस पर महापौर एजाज ढेबर ने कहा है कि उन्होंने अभी तक वह वीडियो नहीं देखा है।




