राजधानी पुलिस ने तीन किलो से अधिक गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से तीन किलो से अधिक गांजा जब्त किया है।
कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार की रात करीब 11.40 बजे शताब्दी नगरी मुक्तिधाम से राकी बबलानी पिता मंसुख 30 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके पास से 03 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी के पास से गांजा कहां से और कहां-कहां खपाने वाला था इस संबंध में पूछताछ जारी है। बहरहाल आरोपी के खिलाफ नॉर्कोटिक्स एक्ट 20बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई कर रही है।




