BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता: गांजा तस्करी करते अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर पकड़ाए, 1 महिला सहित 4 गिरफ्तार,

 राजधानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता: गांजा तस्करी करते अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर पकड़ाए, 1 महिला सहित 4 गिरफ्तार,
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 50 किलो गांजा पुलिस ने जब्त किया है| आपको बता दे की रायपुर के आमानाका पुलिस ने टाटीबंध चौक के पास एक महिला समेत चार आरोपियों को 50 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है| उड़ीसा से गांजा लाकर दुर्ग से ट्रेन के रास्ते दिल्ली ले जाने की तैयारी थी उससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्करों को धरदबोचा|

पढ़े आगे की खबर-
आमानाका टीआई भरत बरेठ के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि टाटीबंध चौक पर चार संदिग्ध लोग खड़े हैं मौके पर जाकर जांच की गई, तो एक महिला समेत चार आरोपियों के पास से चार अलग-अलग बैगों में 50 किलो गांजा मिला| सभी को थाने लाकर पूछताछ किया गया तब पता चला कि उड़ीसा के मलकानगिरी से ये गांजा लेकर आये थे और इसे दिल्ली लेकर जाने वाले थे| इसी कारण टाटीबंध में बस का इंतजार कर रहे थे चारों आरोपी दिल्ली के आस-पास के ही रहने वाले है| ये आदतन आरोपी है, इसी तरीक़े से ये उड़ीसा से गांजा लाकर दिल्ली में सप्लाई किया करते थे|

गांजा तस्करी करते गिरफ्तार आरोपी-
विजय जाटव पिता लखन जाटव सिंह उम्र (30) साल, कपिल सिंह जाटव पिता देवेंद्र सिंह जाटव उम्र (23) साल,  सुनील जाटव पिता किशन कुमार जाटव उम्र (27) साल, पूजा जाटव शामिल है| इसमें से कपिल, विजय और पूजा एक ही पारिवार के है और सुनील उनका पड़ोसी है चारों आरोपी पुरानी दिल्ली के रहने वाले है| जिनमे से आरोपी महिला मुख्य आरोपी है महिला समेत इसमें से तीन आरोपी पहले भी उड़ीसा से गांजा लाकर दिल्ली में तस्करी कर चुके है|
 


Share

Leave a Reply