CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

राजिम: माघी पुन्नी मेला में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों की होगी सांस्कृतिक प्रस्तुति, देखे पूरी लिस्ट

 राजिम: माघी पुन्नी मेला में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों की होगी सांस्कृतिक प्रस्तुति, देखे पूरी लिस्ट
Share

गरियाबंद। राजिम माघी पुन्नी मेला पर मुख्य मंच में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायकों और कलाकारों से राज्य के पारंपरिक कला और सांस्कृतिक और छत्तीसगढ़ वासियों के मन में रचे-बसे कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के पहले दिन 27 फरवरी को शाम 5 बजे से रात्रि 7 बजे तक सुप्रसिद्ध नन्ही कलाकार आरू साहू की प्रस्तुति से मेला की रंगारंग शुरूआत होगी।
पहले ही दिन शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक उर्वशी साहू कृत मया के संदेश की प्रस्तुति होगी। इसी तरह 11 मार्च महाशिवरात्रि तक प्रत्येक दिन दो कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। 

दूसरे दिन 28 फरवरी को राज्य के लोकप्रिय कलाकार कुलेश्वर ताम्रकर और ममता चन्द्राकार से चिन्हारी की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।
तीसरे दिन 1 मार्च को घनश्याम महानंद और महादेव हिरवानी प्रस्तुति देंगे। 02 मार्च को राम वनगमन गीत और संगीत की प्रस्तुति डॉ परदेशी राम वर्मा और संजय सुरीला , 3 मार्च को राकेश शर्मा और रिखी क्षत्रीय, 4 मार्च को ढोलामारू के रजनी रजक और सुर श्रृंगार सतरंगी के नीलकमल वैष्णव, 5 मार्च को चेतन देवांगन से पंडवानी और सुनील सोनी नाईट्स का आयोजन होगा। 6 मार्च को कलाकार जाकिर हुसैन और अल्का चन्द्राकर की प्रस्तुति होगी। 7 मार्च को राघव म्युजिकल ग्रुप और अनुराग धारा के माध्यम से कविता वासनिक प्रस्तुति देंगे। 8 मार्च को रेखा देवार और सुनील तिवारी के रंगझाझर, 9 मार्च को राम लखन नाच पार्टी के केवल राम और लोकरंग के दीपक चन्द्राकर, 10 मार्च को लोकमंच के हिम्मत सिन्हा और रंगझरोखा के दुष्यंत हरमुख, कार्यक्रम के समापन दिवस दिलीप षडंगी जगराता और भूपेन्द्र साहू के रंग सरोवर का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
 


Share

Leave a Reply