मोदी की लोकप्रियता से कांग्रेस में डर- रमन सिंह
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ . रमन सिंह ने ट्वीट कर एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है।
डॉ . सिंह ने राजनांदगांव जिले में एक प्रतिक्षालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लगे पोस्टर को हटाने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल पर हमला करते हुए कहा कि इतनी छोटी सोच और तुच्छ राजनीति श्री बघेल आप ही कर सकते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से इतना डर है की प्रतिक्षालय में लगे उनके पोस्टर भी हटवा रहे है। डॉ . सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में इतनी सस्ती और हल्की राजनीति कभी नहीं देखी है।




