BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: रविन्द्र चौबे-मो.अकबर राज्य सरकार के अधिकृत वक्ता, मुख्यमंत्री के निर्देश पर दोनों मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

बड़ी खबर: रविन्द्र चौबे-मो.अकबर राज्य सरकार के अधिकृत वक्ता, मुख्यमंत्री के निर्देश पर दोनों मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी
Share

रायपुर। राज्य सरकार की ओर से बयान देने अथवा पक्ष रखने की जिम्मेदारी अब केवल दो मंत्रियों के पास रहेगी। इनमें कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और वन मंत्री मोहम्मद अकबर का नाम शामिल किया गया है। यह दोनों मंत्री ही अब राज्य सरकार की ओर से अधिकृत प्रवक्ता होंगे। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन दोनों मंत्रियों को राज्य सरकार का पक्ष रखने के लिए अधिकृत किया है। इससे पहले भी कैबिनेट सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर राज्य सरकार का पक्ष इन्ही दोनों मंत्रियों की तरफ से रखा जाता था। मीडिया की तरफ से लगातार इस बाबत मांग भी हो रही थी, कुछ मंत्रियों को राज्य सरकार का पक्ष रखने के लिए अधिकृत किया जाये, लिहाजा सरकार ने दो मंत्रियों को इसकी जिम्मेदारी दी है।

ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में सरकार के अधिकृत प्रवक्ताओं की नियुक्ति होती है, हालांकि छत्तीसगढ़ में कभी इस तरह की स्थिति नहीं रही, हालांकि भाजपा शासनकाल में भी इस तरह से तीन मंत्रियों को सरकार का पक्ष रखने के लिए अधिकृत किया गया था, लेकिन वो ज्यादा प्रभावी नहीं हो सका। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ से दो मंत्रियों को सरकार का अधिकृत प्रवक्ता नियुक्ति करने के पीछे उद्देश्य यही है कि सरकार की तरफ  से दी जाने वाली जानकारियों में विविधता ना रहे और जनता के बीच किसी भी विषय पर स्पष्ट जानकारी पहुंचे। वहीं दूसरी ओर इस त्वरित निर्णय को देखते हुए अटकलों का बाजार भी गर्म हो गया है। हाल ही में एक वरिष्ठ मंत्री ने अपनी बात रखी थी जो सार्वजनिक हुई। वरिष्ठ मंत्री के बयान को लेकर खलबली मची और इसके बाद अब राज्य सरकार द्वारा दो मंत्रियों के टीम को राज्य सरकार की बातें रखने के लिए अधिकृत करना फिर से चर्चा का विषय बन गया है। 


Share

Leave a Reply