राहत भरी खबर: एम्स में भर्ती 6 और कोरोना मरीजों की हुई छुट्टी, अब बचे इतने
रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां राजधानी रायपुर के एम्स में भर्ती 6 कोरोना मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सभी 6 मरीज कोरबा के कटघोरा इलाके रहने वाले हैं। जिनमें 4 पुरुष और 2 महिला शामिल है।
पढिये पूरी खबर-
खबरों के अनुसार राज्य में अभी तक कुल 33 केस सामने आए थे। जिसमें से 23 मरीज ठीक हो चुके हैं। गुरुवार यानी आज भी 6 मरीजों की जांच में रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या घटकर 10 हो गई है। जिनका एम्स अस्पताल में इलाज जारी है।




