नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राहत की खबर: नर्सिंग अधिकारी के संपर्क में आए लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव

राहत की खबर: नर्सिंग अधिकारी के संपर्क में आए लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव
Share

रायपुर। कोरोना संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार के साथ ही एम्स प्रबंधन के लिए एक अच्छी खबर आई है। एम्स के जिस नर्सिंग अधिकारी का रिपोर्ट पॉजीटिव आया था, वहीं उसके संपर्क में आए अन्य लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव है। 

एम्स के नर्सिंग अधिकारी के कोरोना पॉजीटिव आने के बाद से ही उनके घर फूलचौक के आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया था। यही नहीं सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को सेनेटाइज किया गया था। वहीं उनके संपर्क में आने वाले लोगों की बकायदा लिस्टिंग करते हुए उनका कोरोना टेस्ट कराया था। राहत की बात यह रही कि नर्सिंग अधिकारी के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच रिपोर्ट में कोरोना नेगेटिव आया है। इस बात की जानकारी मिलते ही एम्स प्रबंधन ने इसकी सूचना बकायदा राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी है। वहीं नर्सिंग अधिकारी ने भी बहुत सावधानी बरती और अपने आप को पूरी तरह से सीमित कर लिया था, उनके संपर्क में काफी कम लोग आए थे। इन सभी लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने से अब लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं एम्स प्रबंधन ने बकायदा इस बात की जानकारी सार्वजनिक करते हुए ट्वीट भी किया है कि नर्सिंग अधिकारी के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव है, अत: चिंता करने अथवा डरने की बात नही है। 


Share

Leave a Reply