शराब पीने के लिये पैसा नही देने पर धारदार औजार व चाकू से माकर चोट पहुंचाने की गोलबाजार व टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज
रायपुर। शराब पीने के लिये पैसा नही देने पर धारदार औजार व चाकू से मारकर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट गोलबाजार व टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मौदहापारा रायपुर निवासी अब्दुल सलाम 29 वर्ष ने गोलबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि शेरु नामक लड़के ने 30 दिसंबर को रात 8.45 बजे पुराना बस स्टैण्ड में प्रार्थी से शराब खरीदने के लिये पैसा मांगा नही देने पर गाली-गलौच कर धारदार औजार से मारकर चोट पहुंचाया। इसी तरह ढेबर सिटी भाठागांव रायपुर निवासी कौशल किशोर डांगी 49 वर्ष ने टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 28 दिसंबर को दोपहर 1 बजे दुर्गा मंदिर के आगे मठपुरैना रोड के पास प्रार्थी पेशाब करने के लिये रुका था तभी मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों ने शराब पीने के लिये पैसा मांगा नही है कहने पर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर चाकू से जांघ के पीछे मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।




