BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अनलॉक होते ही बढ़ी सड़क दुर्घटनाएं, एक महीने में ही 32 हादसे, 22 की मौत 29 घाय

 अनलॉक होते ही बढ़ी सड़क दुर्घटनाएं, एक महीने में ही 32 हादसे, 22 की मौत 29 घाय
Share

महासमुंद। अनलॉक के बाद सड़कों पर आवाजाही बढ़ गई है। इसके साथ ही सड़क हादसे का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा हैं। इन एक महीने में सबसे ज्यादा सड़क हादसे हुए है। जो अन्य महीनों की अपेक्षा ज्यादा है। इसका कारण दो पहिया वाहनों का इस्तेमाल अधिक होना है। कोरोना के कारण बसें भी नहीं चल रही है, वहीं लोग संक्रमण के डर से स्वयं की सुविधा से आवाजाही कर रहे हैं। इसके साथ ही हेलमेट पहनना भी भूल गए हैं। इनमें से जितनी भी मौते हुई है वह सिर में चोंट लगने के कारण बताया जा रहा है। यातयात विभाग से मिले आकड़े पर यदि नजर डाले तो जून महीने में 32 सड़क हादसे हुए है। ये हादसे राष्ट्रीय राजमार्ग 53, 353 व अन्य रूटों में हुए है। इसमें करीब 22 लोग की मौत हो गई है। वहीं 29लोग घायल हुए है। हादसों का कारण वाहनों की तेज गति है। सड़कों में दो पहिया सहित भारी वाहन भारी तेज गति से चल रहे हैं। कार्रवाई नहीं होने के कारण चालक यातायात नियमों का पालन भी नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।
 

लॉकडाउन के दौरान हुई थी 22 मौत-
लॉकडाउन के दौरान भी 42 सड़क हादसे दर्ज किए गए हैं। इनमें 22 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 27 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। लॉकडाउन में वाहनों की संख्या सड़कों पर कम थी। सड़क खाली होने के कारण वाहनों रफ्तार तेज थी। जिसकी वजह से अधिक हादसे हुए हैं। इन हादसों में मजदूर भी शामिल है, जो वाहनों अपने गांव पैदल वापस लौट रहे थे। अज्ञात वाहनों की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। जिले में ऐसे 4 मजदूरों की मौत व 10 से 15 मजदूर घायल हुए हैं।  

नई कार लेकर जा रहे ट्रेलर ने खड़े हाइवा को मारा ठोकर-
राष्ट्रीय राजमार्ग 53 ग्राम साल्हेतराई बसना के पास मारूति कंपनी की नई कार लेकर रायगढ़ की ओर जा रहे ट्रेलर ने  सड़क पर अघोषित पार्किंग पर खड़े हाइवा को ठोकर मार दिया। जिससे हाइवा के चालक को चोट आई है। वहीं ट्रेलर वाहन को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है हाइवा का चालक अवैध रूप से रेती का परिवहन कर रहा था। मंगलवार दोपहर वह सड़क पर हाइवा को खड़ा कर दिया था। जिससे हाइवा डिवायडर पर चढ़ गया।


Share

Leave a Reply