नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

रुद्री बराज दोस्तो के साथ नहाने गए एक बालक की मौत, ग्रिल में फंसा हुआ था शव

रुद्री बराज दोस्तो के साथ नहाने गए एक बालक की मौत, ग्रिल में फंसा हुआ था शव
Share

धमतरी। रुद्री बराज में दोस्तो के साथ नहाने आये एक बच्चे की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही रुद्री पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और गोताखोरों की मदद से बच्चे का शव बाहर निकाला गया। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रुद्री थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़पार निवासी तिलक निषाद पिता इतवारी ग्राम मुड़पार अपने तीन अन्य दोस्तो के साथ नहाने के लिए रुद्री बराज आया था। नहाते वक्त पानी के तेज बहाव में वह बह गया और पानी मे डूबने से उसकी मौत हो गई। बच्चे का शव बराज के सामने लगे ग्रिल में फंसा हुआ था. जिसे गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया। जिला पंचायत सदस्य खुबलाल ध्रुव एवं रुद्री थाना के जवान सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पहुंचे। महानदी में पानी छोड़ा जा रहा है  जिसे देखते हुए थाना प्रभारी युगल किशोर नाग ने तुरन्त गेट को बंद  करवाया। 2 घंटे की  कड़ी मशक्कत के बाद  लाश को बाहर निकाला गया। 


Share

Leave a Reply