BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

क्वारेंटाइन सेंटर में भूत की अफवाह, लोगों में दहशत का माहौल

 क्वारेंटाइन सेंटर में भूत की अफवाह, लोगों में दहशत का माहौल
Share

कोरबा। करतला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बेहरचुंआ के स्कूल को क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। जहां रात में भूत आने की अफवाह उड़ी है। जिससे यहां ठहरे लोगों में दहशत है। मजदूरों ने सेंटर बदलने की मांग उठाई है। जिसे लेकर उन्हें अन्यंत्र सेंटर शिफ्ट किए जाने की तैयारी की जा रही है। इस दौरान करतला जनपद सीईओ, टीआई व अन्य अफसर भी क्वारेंटाइन सेंटर पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार बेहरचुंआ के क्वारेंटाइन सेंटर में 61 प्रवासी मजदूरों को रखा गया है। जिसमें ठहरी एक महिला ने सेंटर में भूत होने का दावा किया है। उसका कहना है कि रात में कोई आता है और उसका गला दबाता है। महिला के इस अंधविश्वास से सेंटर के अन्य मजदूर भी दहशत में आ गए है। जिसे लेकर उन्होंने सेंटर बदलने की मांग शुरू कर दी। जब इस बात की भनक प्रशासनिक अफसरों को हुई तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों को समझाईश देने का प्रयास किया। लेकिन वे सेंटर बदलने की जिद पर अड़े रहे। लिहाजा पुलिस व प्रशासन को उनका सेंटर बदलना पड़ रहा है। ज्ञात रहे कि कुछ दिन पूर्व हरदीबाजार क्षेत्र के क्वारेंटाइन सेंटर में भी प्रेत आत्मा की अफवाह उड़ी थी। सभी क्वारेटाइन सेंटर फुल है। ऐसे में प्रशासन के सामने समस्या है कि बेहरचुंआ के मजदूरों को कहां शिफ्ट किया जाए। हालांकि नए सेंटर खोजने की कवायद की जा रही है। लेकिन इसमें कुछ समय लग सकता है।


Share

Leave a Reply