BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छापामार कार्यवाही में साल की लकड़ी बरामद, जाने पूरी खबर

छापामार कार्यवाही में साल की लकड़ी बरामद, जाने पूरी खबर
Share

कोरबा। कटघोरा वन मंडल में अवैध पेड़ों की कटाई जोरों पर हैे। कटघोरा वन मंडल अधिकारी शमा फारुकी के निर्देशन में अवैध कटाई करने वाले पर कार्रवाई की गई हैे। इसी कड़ी में कल वन विभाग द्वारा सर्च वारेंट जारी कर ऐतमानगर रेंज के माचाडोली में दूसरे रेंज के अफसरों की टीम बनाकर विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई। जिसमें माचाडोली में तीजू यादव के घर से सााल एवं अन्य प्रजाति की लकड़ी लगभग 101 घन मीटर बल्ली लकड़ी बरामद की गई हैे। साथ ही घर के अंदर पटाव मेें 200 नग सरई के पल्ले जो कि घर में लगे थे। इस कार्यवाही से आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गये। चर्चा यह भी है कि जंगली लकडिय़ों की अवैध कटाई वन विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिली भगत में लंबे अर्से से इस क्षेत्र में चल रहा है, जिसकी शिकायत कटघोरा वन मंडलाधिकारी को मिलने के बाद अफसरों की टीम बनाकर सुबह 7 बजे माचाडोली में छापामार कार्यवाही की गई जहां ऐतमा नगर रेंज के जंगलों में पेड़ों की कटाई के साथ साथ अवैध मुरूम का भी खनन किया जा रहा हैे। जिसकी शिकायत विभाग को कई बार दी गई थी, लेकिन उस पर अनदेखी की जा रही थी। वन मंडल अधिकारी फारुकी के आने के बाद वन विभाग ने अवैध काम करने वालों पर कार्यवाही करनी शुरू कर दी है जिसकी निगरानी दूसरे रेंज के अफसरों को दी गई हैे। जानकार बताते हैं कि अगर इस क्षेत्र में इसी तरह और कई मकानों में दबिश दी गई तो कई मकानों में अवैध इमारती लकड़ी और फर्नीचर  मिलेंगे। इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध पेड़ कटाई का खेल चला आ रहा है। इस पूरे कार्यवाही में डी एफ ओ कटघोरा द्वारा सर्च वारंट जारी कर छापामार कार्यवाही की गईे। एतमा नगर रेंज के किसी भी कर्मचारी को शामिल नहीं किया गया थो। तीजू राम रिटायर डिप्टी रेंजर के चहेते माने जाते हैं और लंबे समय से इमारती लकड़ी की तस्करी कर रहा है। इस क्षेत्र में वन विभाग को लगातार कार्यवाही करने की जरूरत महसूस की जा रही है।


Share

Leave a Reply