सेनेटाइजर पर लगने वाले जीएसटी में गड़बड़ी: बिलासपुर-दुर्ग में दबिश, 25 ले 30 लाख टैक्स चोरी का खुलासा
रायपुर। जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने छत्तीसगढ़ की अलग-अलग डिस्टिलीरीज़ में दबिश दी। ये दबिश सेनेटाइजर पर लगने वाले जीएसटी की दर की जांच के लिए दी गई थी। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर स्थित दो अलग अलग डिस्टिलीरीज़ वेलकम डिस्टिलिरिज और भाटिया वाइन में शुरुआती जांच में 25 से 30 लाख रुपए की टैक्स की चोरी का खुलासा हुआ है।
जबकी दुर्ग की दो अलग अलग डिस्टिलीरीज़ में जांच अब भी जारी है। जानकारी के मुताबिक जीएसटी इंटेलिजेंस को ये खबर मिली थी कि कुछ जगहों पर सेनेटाइजर पर त्रस्ञ्ज 18 फीसदी की बजाय 12 फीसदी चार्ज किया जा रहा है। इस कार्रवाई में जीएसटी इंटेलिजेंस के 40 अधिकारी शामिल थे। कार्रवाई आज भी जारी है।




