BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सभी शासकीय कार्यालयों में चलेगा सेनिटाइजेशन अभियान, साफ-सफाई रखने के निर्देश

सभी शासकीय कार्यालयों में चलेगा सेनिटाइजेशन अभियान, साफ-सफाई रखने के निर्देश
Share

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश की राजधानी रायपुर स्थित राज्य स्तरीय कार्यालयों सहित जिला और मैदानी क्षेत्रों में स्थित सभी शासकीय कार्यालयों में समुचित सेनिटाइजेशन अभियान चलाकर साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए है। इस संबंध में मुख्य सचिव श्री आर.पी.मण्डल ने प्रदेश के सभी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और वनमण्डलाधिकारियों को पत्र जारी कर अपने अधिनस्थ कार्यालयों में अभियान चलाकर सेनिटाइजेशन करने के निर्देश जारी दिए है।

मुख्य सचिव ने कहा है कि नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण के कारण लगाए गए देश व्यापी लॉकडाउन के फलस्वरूप सभी शासकीय कार्यालयों में कार्य संपादित नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा है कि आने वाले दिनों में लॉकडाउन समाप्त होने पर समस्त कार्यालयों में कार्य शुरू किया जाएगा। इससे कार्यालयों में आम नागरिकों का आना-जाना भी होगा। चूंकि अभी वैश्विक महामारी का प्रकोप कम होने की संभावना व्यक्त नहीं की जा सकती। ऐसी स्थिति में आमजनों एवं अधिकारियों व कर्मचारियों की व्यापक सुरक्षा की दृष्टि से सभी जिला, तहसील, जिला पंचायत, जनपद और ग्राम पंचायतों के कार्यालय सहित अन्य मैदानी कार्यालय में सेेनिटाइजेशन के लिए अभियान चलाकर कार्यालय की साफ-सफाई और उनका सेनिटाइजेशन प्राथमिकता से कराना सुनिश्चित किया जाए।  

मुख्य सचिव ने इस अभियान के तहत सभी शासकीय कार्यालयों में सेनिटाइजेशन, नियमित साफ-सफाई, रंग-रोगन, हाथ धोने के लिए हैण्डवाश आदि की व्यवस्था तथा कार्यालयों में आनवश्यक रूप से रखी सामग्री और कबाड़ को राईट ऑफ करने के साथ ही कार्यालयों में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।


Share

Leave a Reply