शनिवार-रविवार: लॉकडाउन का कराया जायेगा सख्ती से पालन, जाने पूरी खबर
रायपुर। राज्य के गृहमंत्री के मंशानुरूप एक बार फिर से आज देर रात से सोमवार सुबह तक प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। गृहमंत्री ने पहले ही यह स्पष्ट किया था कि इस माह तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाएगा।
गृहमंत्री के मंशानुरूप बीते सप्ताह भी इसका कड़ाई से पालन कराया गया था। गत शनिवार और रविवार को भी प्रदेश भर में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया गया था। सभी प्रकार के व्यापारिक संस्थानें पूरी तरह से बंद रखी गई थी। केवल मेडिकल और चिकित्सा से जुड़े क्षेत्रों और संस्थानों को छोड़कर तथा दुग्ध तथा दुग्ध पदार्थ निर्मित वस्तुओं की बिक्री की अनुमति दी गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि छत्तीसगढ़ में पूरी मई भर सभी शनिवार और रविवार सम्पूर्ण लॉक डाउन रहेगा । इसी के चलते पिछले शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉक डाउन था ।




