रायपुर के राजेन्द्र नगर इलाके में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद इलाके को किया गया सील
रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। आय दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है इसी कड़ी में खबर है की राजधानी के राजेंद्र नगर में नया कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार जिला रायपुर, नगरपालिक निगम रायपुर के अंतर्गत मेट्रो हाइट्स ब्लॉक ए, राजेन्द्र नगर, (थाना राजेन्द्र नगर) में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है।





